Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का संचालन एमएमएमयूटी रेसो द्वारा तकनीकी उप-परिषद के तत्वावधान में किया गया।यह आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा के मार्गदर्शन में, प्रो. बी.के. पांडेय, अध्यक्ष, छात्र क्रियाकलाप परिषद, डॉ. राजन मिश्र, उपाध्यक्ष, तकनीकी उप-परिषद एवं खेल उप-परिषद, डॉ. पल्लव गुप्ता, संकाय सलाहकार, तथा एसपीओसी 2026 डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 में कुल 183 टीमों के माध्यम से 1098 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। प्राप्त पंजीकरणों में से निर्धारित मानदंडों के आधार पर 95 टीमों को प्रथम चरण के लिए चयनित किया गया। चयनित टीमों ने विभिन्न समस्या वक्तव्यों पर अपनी नई सोच, तकनीकी समाधान एवं रचनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता तथा समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागी दलों ने वास्तविक जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपने प्रभावी एवं व्यावहारिक विचार प्रस्तुत किए। निर्णायकों द्वारा दलों के विचारों, समाधान की व्यवहार्यता, तकनीकी प्रभावशीलता, सामाजिक प्रभाव एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया। आंतरिक चरण के मूल्यांकन के पश्चात शीर्ष 50 टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित शीर्ष 50 दलों को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन राष्ट्रीय चरण के लिए अपनी प्रस्तुति जमा करने हेतु नामित किया जाएगा। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली दलों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने तकनीकी समाधानों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। साथ ही, इसने विद्यार्थियों को देश की विभिन्न सामाजिक एवं तकनीकी चुनौतियों के लिए प्रभावी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: शिक्षक दिवस पर सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने रिटायर्ड शिक्षको को किया सम्‍मानित

गाजीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद दार्शनिक भारत रत्न …