Breaking News

गाजीपुर: पीड़िता से मिले सपा के राष्‍ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, न्‍याय दिलाने का दिया आश्‍वासन

गाजीपुर। चौकिया ग्राम सभा में तीन दिन पहले रेखा पत्नी मंगल कुशवाहा के साथ सीओ भुड़कुडा द्वारा किए गए अभद्रता तथा मोबाइल छीनकर तोड़ दिए जाने की घटना को संज्ञान लेते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, राजेश कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव एवं नरेंद्र कुशवाहा जिला सचिव पीड़ित परिवार के आवास पहुँचकर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। ​मुलाकात के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा, इस अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ आपकी लड़ाई में हम सभी आपके साथ है। भाजपा की वर्तमान सरकार में अत्याचार और अपराध चरम पर पहुँच चुका है। प्रदेश में पुलिसिया उत्पीड़न सरकार के शह पर जारी है। राष्ट्रीय सचिव ​राजेश कुशवाहा ने कहा कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ खुद सत्ताधारी लोग और प्रशासनिक अधिकारी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी आम जनता और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

Image 1 Image 2

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में धूमधाम से मनाया गया टीचर्स डे

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्साह और …