लखनऊ! भारतीय सेना की प्रतिष्ठित एसएससी (एनसीसी) स्पेशल एंट्री-124 (पुरुष) कोर्स (अक्टूबर 2026) के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस कड़े मुकाबले वाली चयन प्रक्रिया में 64 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कैडेट अभिषेक कुमार ने पूरे देश में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय 12वीं रैंक (All India Rank 12) हासिल की है।मेरिट सूची के अनुसार, कैडेट अभिषेक कुमार (रोल नंबर: 803733) ने अपनी मेहनत, बौद्धिक क्षमता और एनसीसी प्रशिक्षण के दम पर इस उच्च स्तर पर सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण को दर्शाती है, बल्कि 64 यूपी बटालियन एनसीसी और लखनऊ विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट प्रशिक्षण स्तर को भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करती है। इस उल्लेखनीय सफलता पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी, लखनऊ एनसीसी ग्रुप के अधिकारियों, बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, ऐडम ऑफिसर कर्नल अनिमेष राय, 64 एनसीसी बटालियन लखनऊ विश्वविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ले. ( डॉ.) रजनीश यादव और बटालियन के सूबेदार मेजर व अन्य पी. आई. स्टॉफ ने कैडेट अभिषेक कुमार को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस चयन से विश्वविद्यालय और बटालियन के अन्य कैडेट्स में भी भारी उत्साह का माहौल है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….