गाजीपुर। कोमल इंटर कॉलेज और रामजग पी.जी. कॉलेज के संस्थापक स्व. मुसाफिर यादव की त्रयोदशाह पर शनिवार को मरदानपुर-रामपुर बलभद्र में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों और विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने शिरकत कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. मुसाफिर यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि मुसाफिर यादव ने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का जो अभूतपूर्व कार्य किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग और पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।इस भावुक क्षण पर श्रद्धांजलि सभा के आयोजक और स्व. मुसाफिर यादव के सुपुत्र सचिन यादव व राजेश यादव ने अपने पिता के सहपाठियों और गांव के बुजुर्ग व प्रबुद्धजनों को विभिन्न विधाओं से सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया।प्रमुख दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलिसभा में मुख्य रूप से सांसद अफजाल अंसारी, जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर और पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव उपस्थित रहे। इनके अलावा डा. नन्हकू यादव, कन्हैया यादव, जवाहिर यादव, अब्दुल वाजिद अंसारी ‘पप्पू’, डॉ. विजय बहादुर यादव, रमेश यादव, खुशबू यादव, डा. सुमन यादव, पुनीता सिंह, राम नगीना यादव, रोशन, उत्कर्ष यादव और रविन्द्र यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….