Breaking News

आजमगढ़ से अल कायदा का आतंकी मोहम्‍मद नबील को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एटीएस ने शनिवार को आजमगढ़ से आतंकी संगठन अल कायदा इंडिया सब कांटीनेंट (एक्यूआईएस) के आतंकी मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है। महमूरपुर के ग्राम चितारा का निवासी नबील पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर, अन्य लोगों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। वह अलकायदा आतंकी अनवर उल अवलाकी की विचारधारा से प्रेरित होकर युवाओं को व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने साथ जोड़कर मुजाहिद बनने व इसके लिए धन व अत्याधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण प्राप्त करने की योजना बना रहा था। उसके ग्रुप ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ विदेशी भी जुड़े हैं। एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि मोहम्मद नबील एक्यूआईएस की विचारधारा को प्रचारित व प्रसारित कर रहा है और भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। इसके द्वारा सोशल मीडिया के इंक्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप बनाकर अन्य युवाओं को जोड़कर जिहाद के लिए तैयार करता है और इसके लिए धन इकट्ठा करने की योजना बना रहा है। एटीएस ने अपने थाने में नबील के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में उसके द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस की विचारधारा को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित व प्रचारित करना व अरबी भाषा मे “ला गालिब-इल्लल्लाह” नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाना पाया गया। नबील द्वारा ग्रुप मे जुड़े सदस्यों को मुजाहिद कहके संबोधित किया जाता था और जिहाद, चाकू, केमिकल, प्लान आदि के लिए ट्रिप, पेन, जूस और प्रोजेक्ट जैसे कोड का इस्तेमाल किया जाता था। इस ग्रुप मे मोहम्मद नबील द्वारा अलकायदा के आतंकी अनवर उल अवलाकी द्वारा लिखी किताब, जिसका शीर्षक “जेहाद करने के 44 तरीके” हैं। शेयर कर सभी मुजाहिदीन से इसको पढ़ने की अपील की गयी है। साथ ही एक्केयूआईएस के पूर्व प्रमुख व आतंकी मौलाना आसिम उमर की किताब ‘तीसरी जंग-ए-अज़ीम और दज्जाल’ भी शेयर की गयी है। मोहम्मद नबील व्हाट्सएप पर ‘फ्लेम्स ऑफ वॉर’ जैसे कई अन्य व्हाट्सएप ग्रुप्स मे भी जुड़ा है, जिसमें बांग्लादेश, म्यांमार व सऊदी अरब आदि के लोग भी जुड़े है। इन ग्रुप्स मे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल कायदा की विचारधारा को प्रसारित किया जा रहा है। वह पाकिस्तान, तुर्की, बांग्लादेश जाकर अपने मकसद को पूरा करने के लिए ट्रेनिंग करने एवं बम आदि बनाने की तैयारी कर रहा था। बम बनाने की विधि से संबन्धित वीडियो, पोटैशियम नाइट्रेट को प्राप्त करने संबंधी बातें भी करता था। अपने साथियों से वक्त आने पर पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर गजवा-ए-हिन्द करने की योजना भी बना रहा था। एटीएस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर देने का अनुरोध करेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

दिब्या अलट्रासाउण्ड डायग्‍नोस्टिक पैथोलाजिक एवं डिजिटल एक्सरे सेण्टर, नंदगंज के खिलाफ कार्यवाही करने का प्रभारी चिकित्‍सक ने दिया आदेश

गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वा० केन्द्र देवकली के प्रभारी डा० एस० के० सरोज …