Breaking News

गाजीपुर: देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय  

गाजीपुर। भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कांग्रेस अपने गिरते हुए जनाधार और करारी हार के चलते देश की जनता को गुमराह करने के लिए भ्रम फैला रही है। कांग्रेस देश के संवैधानिक संस्‍थाओं पर सवाल खड़ा कर अराजकता फैला रही है। निष्‍पक्ष चुनाव कराने के लिए संविधान में चुनाव आयोग का गठन किया गया है। उन्‍होने कहा कि पहले कांग्रेस के समय केवल प्रधानमंत्री के इशारे पर चुनाव आयुक्‍त की नियुक्ति होती थी। जबसे मोदी सरकार आयी है तबसे चुनाव आयोग की नियुक्ति में नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के जज के सलाह पर चयन होता है। जैसे-जैसे चुनाव कांग्रेस हार रही है तब न्‍यायापालिका, सेना, मीडिया पर सवाल खड़ा कर रही है। नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक मर्यादा का भी कांग्रेस पालन नहीं कर रही है। उन्‍होने बताया कि कैबिनेट सेकेटरी को एक अधिकारी ने पत्र लिखा एवं दैनिक जागरण में छपे समाचार को मुद्दा बनाकर गलत तथ्‍य प्रस्‍तुत किये गये। फार्म 6 के प्रारुप में कोई बदलाव नही किया गया है। एसआईआर का निर्णय सर्वसम्‍मति से हुआ है। कांग्रेस ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रही है लेकिन ईवीएम के द्वारा कराये गये चुनाव में कई प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है और कई सांसद विधायक चुने गये हैं। इस इलेक्‍ट्रानिक युग में 150 करोड़ वाले भारत देश में बैलेट से चुनाव कराना खर्चिला और अव्‍यवस्‍था फैलाने वाला होगा। कांग्रेस ने राफेल के सौदे में चौकीदार चोर का नारा लगाया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस सौदे को क्‍लीन चीट दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर फार्म-6 आदि मुद्दों पर निर्णय सुनाया है। कांग्रेस को न्‍यायपालिका पर विश्‍वास नही है। कांग्रेस सेना के अपमान के साथ-साथ विदेशों में जाकर देश के न्‍यायपालिका को बदनाम करते हैं।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: ग्रेटर नोएडा में 29 सितंबर को होगा अंडर-15 महिला क्रिकेट के खिलाडि़यों का एक्स-रे परीक्षण

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि  अंडर-15 वर्ग में …