Breaking News

गाजीपुर: अभिनव सिन्‍हा का संकल्‍प पूरा, नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर में लगभग 30 हजार मरीजों ने कराया इलाज

शिवकुमार

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्‍हा का संकल्‍प सोमवार को पूरा हो गया। वृहद नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर में लगभग 30 हजार मरीजों ने देश के प्रतिष्ठित चिकित्‍सकों से अपना नि:शुल्‍क इलाज और जांच कराकर दवा प्राप्त किया। रामलीला मैदान लंक में आयोजित नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर अपने शुभारंभ से लेकर समापन तक लगातार पूरे पूर्वांचल में सुर्खियों पर रहा। कार्यक्रम के तैयारी के समय ही अरबन चक्रवात के प्रकोप से जिला प्रभावित हो गया और लगातार तेज हवा और बरसात शुरु हो गया। इस विकट परिस्थितियों में भी अभिनव सिन्‍हा ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्‍प लिया। विकट मौसम में भी दिनरात अभिनव सिन्‍हा की टीम मिशन स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर में लगी रही। लगातार रजिस्‍ट्रेशन और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर का काम चलता रहा। 26 सितंबर को डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर का उद्घाटन किया। डिप्‍टी सीएम ने मंच से ऐलान किया कि इस विकट मौसम में यूपी का सबसे बड़ा स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर का आयोजन है इसके लिए उन्‍होने अभिनव सिन्‍हा की पीठ थपथपाई और कहा कि जो वह एक बार ठान लेते हैं उसे अवश्‍य पूरा करते हैं। 26, 27 और 28 सितंबर को लगातार मरीजों का रेला शिविर में आता रहा। जिसे अभिनव सिन्‍हा के वॉलेंटियर एक-एक मरीजों को चिकित्‍सक के पास ले जाते थे और इलाज कराकर उन्‍हे दवा भी दिलवाते थे। किसी भी मरीज को कोई भी परेशानी नही हुआ। सबसे ज्‍यादा भीड़ नयूरो सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ और स्‍त्री एवं प्रसुति रोग व हड्डी के विशेषज्ञ चिकित्‍सक के यहां देखने को मिला। अभिनव सिन्‍हा ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि इस नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थय शिविर में लगभग 30 हजार मरीजों ने अपना इलाज जांच और दवा प्राप्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्‍त चिकित्‍सकगण, स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी और सहयोगियों के प्रति आभार।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …