लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय भूगोल विभाग द्वारा 28 सितंबर 2026 को विश्व पर्यटन दिवस के संदर्भ में डिजिटल एजेंडा एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी टू रीडिजाइन टूरिज्म विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाअध्यक्ष प्रोफेसर गितिका टंडन कपूर द्वारा किया गया। जिन्होंने भूगोल विषय में पर्यटन के विषय वस्तु को समझाते हुए यह बतलाया कि भारत प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विविधता का देश है जहां पारिस्थितिकी पर्यटन एवं सांस्कृतिक पर्यटन की व्यापक संभावना है आवश्यकता इस बात की है कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नैतिक उपयोग कर पर्यटन को सतत विकास की अवधारणा के अनुरूप व्यवहारिक बनाते हुए इसे एक प्रमुख उद्यम के रूप में इसे कैसे स्थापित करें। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर नीशी पांडे (च्तवमिेेवत व िम्उपदमदबम प्दजमतदंजपवदंससल त्मदवूदमक ।बंकमउपब ब्वदजतपइनजवत) द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था में चिकित्सा पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, धार्मिक पर्यटन एवं ऐतिहासिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखे। टूरिज्म क्षेत्र के बढ़ते योगदान एवं आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के अनुप्रयोग द्वारा पर्यटन व्यवसाय को कैसे और सार्वभौमिक बनाया जाए इस पर विशेष व्याख्यान दिया प्रोफेसर पांडे द्वारा भारत में पर्यटन के ऐतिहासिक स्वरूप तथा आधुनिक समय में विकसित होते विविध प्रकारों उल्लेख किया गया। यह बताया गया कि विभाग की छात्र-छात्राएं अपने रिसर्च वर्क में इको टूरिज्म को सम्मिलित करें। इसी क्रम में वक्ता डॉ. अमृता दास (त्मदवूदमक हसवइंस मकनबंजपवदपेज बवसनउदपेज चपवदममत व िबंतममत बवनदेमससपदह) द्वारा भारत में पर्यटन उद्योग की संभावनाओं, चुनौतिओं, उनके समाधान, तथा पर्यटन को पर्यावरण मैत्री के रूप में कैसे विकसित किया जाए इस पर अपना विचार रखा, डॉ. दास द्वारा बताया कि लखनऊ के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर रील एवं वीडियों बनाकर उसे विश्व मंच पर स्थापित किया जाए। इसी क्रम में विभाग के छात्र-छात्राओं के सार्वभौमिक विकास हेतु पर्यटन क्षेत्र के प्रतिजागरूकता को बढ़ावा देने एवं इसके राष्ट्रीय महत्व को समझने हेतु क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 8 टीमों ने प्रतिभा किया जहां टीम अल-बेरुनी को प्रथम स्थान तथा टीम इम्मैनुएल कांट को रनर अप प्राप्त हुआ। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैभव को दूसरा स्थान देवास प्रताप सिंह को तृतीय स्थान मालया सिंह को प्राप्त हुआ। वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल पटेल को, द्वितीय स्थान प्रांशी दीक्षित को प्राप्त हुआ, स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विभागाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि वक्ता द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। बेस्ट रील का पुरस्कार तन्मय वर्मा को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विभाग के 125 स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया और अपनी कौशल कला का प्रदर्शन किया जो अत्यंत ही उत्साहजनक रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मयांक भारद्वाज, एवं आभार-ज्ञापन डॉ. गरिमा राजे संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी डॉ. लालकृष्ण मिश्रा, डॉ. अनूप कुमार सिंह तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….