Breaking News

गाजीपुर: चालक को झपकी आने से 50 फीट गहरी खाई में पलटा डम्‍पर

गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर देवकली पुल के समीप शुक्रवार की रांत्रि‍ में गिट्टी लदा डम्पर वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रहा था। चालक को झपकी आने से डम्पर सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे खाई में पलट गया संयोग अच्छा रहा चालक को मामूली चोटे आयी। प्राप्त सूचना के अनुसार डम्पर वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रहा था। चालक को अचानक नींद आने से ट्रक पटरी के किनारे खाई में पलट गया। आवाज होने से आस पास के लोगों ने चालक को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। गिट्टी गढ्ढे में बिखर गयी।

Image 1

Check Also

यूपी होमगार्ड्स भर्ती का जारी हुआ अभ्‍यर्थियों के अंतिम अंक देखने के लिए जारी हुआ लिंक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना …