Breaking News

गाजीपुर: टेम्‍पो की चपेट में आने से बाइक मैकेनिक घायल  

गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर देवकली कट के समीप दोपहर 12 बजे के लगभग देवकली निवासी संदीप कुशवाहा उम्र 40 वर्ष का टेम्पो से टक्कर होने से पैर टूट गया तथा शरीर के अन्य भाग में चोटे आयी जिसपर उन्‍हे तत्काल इलाज के लिए स्वास्थय केन्द्र देवकली भेजा गया। प्राप्त सूचना के अनुसार संदीप देवकली में मोटरसाइकिल मरम्मत का कार्य करता है। देवकली पेट्रोल पम्प से मोटरसाइकिल में तेल लेकर वापस आ रहा था कि कट के समीप टेम्पो चालक ने टक्कर मार दी जिससे उनका पैर टूट गया। टेम्पो चालक फरार हो गया। इलाज के लिए स्वास्थय केन्द्र देवकली भेजा गया।

Image 1

Check Also

यूपी होमगार्ड्स भर्ती का जारी हुआ अभ्‍यर्थियों के अंतिम अंक देखने के लिए जारी हुआ लिंक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना …