गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के पश्चात हिंदी एवं अंग्रेजी मैं इंटर हाउस डिबेट कंपटीशन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉ प्रीति सिंह, सत्यदेव हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर विशाल सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार त्यागी तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। वाद विवाद प्रतियोगिता प्रधानाचार्य की औपचारिक अनुमति से प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने जूनियर, सब-जूनियर एवं सीनियर वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का मूल्यांकन मिस आंचल पांडेय तथा हिंदी भाषण प्रतियोगिता का मूल्यांकन सत्यदेव डिग्री कॉलेज के बेड विभाग की प्रभारी श्रीमती स्मिता सहाय ने किया। अपने संबोधन में प्रो. डॉ. सानंद सिंह जी ने कहा कि प्रभावशाली संवाद और भाषा पर अच्छी पकड़ विद्यार्थियों की सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। डॉ. प्रीति सिंह जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं, प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी जी ने कहा कि मंच पर बोलने का अभ्यास विद्यार्थियों के संकोच को दूर कर उनमें अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करता है।
प्रतियोगिता के परिणाम
सब-जूनियर वर्ग
प्रथम – सरदार पटेल सदन: प्रियांशी चौरसिया एवं परी गुप्ता
द्वितीय – विवेकानंद सदन: रियांजली यादव एवं मो आकिफ
तृतीय – करमवीर सदन: जया एवं आयुष सिंह यादव
जूनियर वर्ग
प्रथम – विवेकानंद सदन: आदित्य बिंद एवं हर्षित कुशवाहा
द्वितीय – अंबेडकर सदन: मानसी उपाध्याय एवं अनुराधा यादव
तृतीय – सरदार पटेल सदन: चंदनु तिवारी एवं अनुष्का यादव
सीनियर वर्ग
प्रथम – अंबेडकर सदन: अंकीता बिंद एवं अंजुम खातून
द्वितीय – विवेकानंद सदन: जानू यादव एवं आयुष कुशवाहा
तृतीय – करमवीर सदन: वैष्णवी श्रीवास्तव एवं आदित्य राय
अंत में प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं भाषाई दक्षता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। कार्यक्रम के संचालन का कार्य कृष मिश्रा एवं श्रेया तिवारी ने किया।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….