Breaking News

गाजीपुर: एसएस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फेट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर जमानियां में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फेट (Fete/बाल मेला) कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सामने लाने के लिए किया जाता है। इस प्रकार के आयोजनों की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं। जिसमें छात्र-छात्राएं विज्ञान से जुड़े विभिन्न आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसमें जल शुद्धिकरण प्रणाली, प्रदूषण नियंत्रण, हाइड्रोलिक पावर प्लांट, गणितीय मॉडल और अंतरिक्ष यान से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल रहे। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा मनोरंजन के साथ मेल-मिलाप और खान-पान का एक उत्सव को दिखाया। इसमें छात्र और उनके अभिभावक विभिन्न प्रकार के गेम जोन, फूड स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों (नृत्य, संगीत, नाटक) का आनंद लेते रहे। एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर परिवार का मुख्य उद्देश्य रहा कि बच्चों में किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक समझ, टीम वर्क, आत्मविश्वास और नवाचार (Innovation) की भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायालय जज पटना के रवि पांडेय रहे। इस दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं फेट की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिन पर दिन अग्रसर एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी पर बढ़चढ़ कर अपने हुनर को दिखाया है। वह काबिले तारीफ बयान कर रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार जज रवि पांडेय एवं विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, बौद्धिक विकास और आत्मनिर्भर को दर्शाया। एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के फेट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान प्रदर्शनी से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक बिखेरे रंग। प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने बताया कि स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने भी रोबोट से लेकर पॉल्यूशन और अन्य बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुशवाहा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना था। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। स्कूल के बच्चों के अभिभावकों और अन्य ने बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडलों का अवलोकन किया। बच्चों ने भी प्रस्तुत मॉडल की विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किये। इस दौरान प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर सत्यम इंटर नेशनल स्कूल लोदीपुर के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्या, प्रधानाचार्य एल डी जेना, अधिवक्ता एनाम नियाजी आदि रहे।

Image 1

Check Also

वाराणसी: धन्वन्तरि जयंती और धनतेरस: आरोग्य, आस्था और दिव्यता का प्रकाश- डॉ. संध्या यादव

वाराणसी। दीपोत्सव का पावन पर्व अपने साथ उल्लास की जो लहर लेकर आता है, उसका …