Breaking News

ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को मिला अर्जुन पुरस्‍कार, गाजीपुर का नाम पूरे देश में किया रोशन  

गाजीपुर। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और गाजीपुर निवासी राजकुमार पाल को आज शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्‍हे अर्जुन पुरस्‍कार स्‍मृति चिह्न प्रदान कर सम्‍मानित किया। राजकुमार पाल अर्जुन पुरस्‍कार पाने वाले गाजीपुर के पहले ओलम्‍पियन हॉकी खिलाड़ी हैं। राजकुमार पाल ने पेरिस ओलंपिक में कांस्‍य पदक और एशियन गेम्‍स में स्‍वर्ण पदक जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। योगी सरकार ने उन्‍हे पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्‍त कर पहले ही सम्‍मान दे चुकी है। अर्जुन पुरस्‍कार मिलने पर राजकुमार पाल को सीएम योगी ने बधाई दी है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: घर बैठें स्‍मार्ट फोन से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे पेंशनभोगी

गाजीपुर। जिले के हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार …