Breaking News

सपा के स्टार प्रचारकों की सूची से सांसद अफजाल अंसारी का नाम गायब, राजनीतिक गलियारों में चर्चा

शिवकुमार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में जेल में बंद आजम खां सहित आधा दर्जन मुस्लिम नेताओं के नाम शामिल हैं। लेकिन लगातार दो बार गाजीपुर लोकसभा से निर्वाचित सांसद और यूपी का चर्चित मुस्लिम चेहरा अफजाल अंसारी का नाम सूची से गायब है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। सांसद अफजाल अंसारी ने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में विकट परिस्थितियों में दिग्‍गज भाजपा नेता को बड़े मतों से पराजित कर राजनीतिक क्षेत्र में अपने राजनीति के रसूख का परिचय दिया था। छोटे भाई मुख्‍तार अंसारी के निधन के बाद उन्‍हे मुस्लिम समाज की पूरे प्रदेश की हमदर्दी मिली। इस समय सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नजदीकियों में अफजाल अंसारी की गिनती हो रही है इसके बावजूद भी स्‍टार प्रचारकों की सूची से इनका नाम हटा दिया गया जबकि जेल में बंद आजम खां का नाम सूची में अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, के बाद तीसरे नम्‍बर पर है। विरोधी और पार्टी के अंदर भी क्रिया- प्रतिक्रिया चल रही है। सूत्रों के अनुसार अफजाल अंसारी अपने विवादित बयानों से काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनके एक विवादित बयान पर मुकदमा भी दर्ज हो गया है। सम्‍भावना भी यह जताई जा रही है कि पार्टी नेतृत्‍व ने उनके सुर्खियों वाले बयान से परहेज किया है और स्‍टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर में मातृ दिवस समारोह: बच्चों ने गीत-नृत्य से माताओं का किया सम्मान

गाजीपुर। नर्सरी से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने …