वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के इंक्युबेशन सेंटर एआईटीएम फाउण्डेशन फॉर इंक्युबेशन एण्ड इंटरप्रेन्योरशिप तथा इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल द्वारा आयोजित आईपीआर अवेयरनेस फॉर स्टार्टअप्स कार्यक्रम में डा0 आलोक गुप्ता (पेटेण्ट अटार्नी) फाउण्डर एण्ड डायरेक्टर आलोक गुप्ता एसोसिएट्स द्वारा छात्रों एवं स्टार्टअप्स को आईपी राइट्स एवं पेटेण्ट फाईलिंग के बार जानकारी के लिए आमंत्रित किया । अशोका इंस्टीट्यूट का इंक्युबेशन सेंटर पूर्वांचल के युवाओं को उच्च तकनीकी शिक्षा देने के लिए लगातार देश के जाने माने शिक्षा विदों तकनीकी एक्सपर्ट को सेमिनार के माध्यम से अपने छात्रों के बौद्धिक स्तर को बढाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। सेमिनार के मुख्य अतिथि डा0 आलोक गुप्ता के बारे में सभी को परिचय कराया मुख्य वक्ता ने छात्रों को प्राडक्ट की ब्रैंण्डिंग और उसके पेटेण्ट कराने से पहले किन किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए अवगत कराते हुए बताया कि किसी भी प्रॉडक्ट जिनपर जीआई टैग लगे होते हैं विदेशों में उनको महत्व ज्यादा दिया जाता है अगर ऐसा नहीं हो तो कोई भी आपके प्राडक्ट से मिलता जुलता सामान बनाकर बेच सकता है। इस प्रकार जीआई प्रोटेक्शन के कारण किसान,स्टेक होल्डर,सेलर ,प्रोपराईटर और हस्तशिल्पियों को उनके हुनर की अच्छी रायल्टी मिलती है पेटेण्ट को प्रत्येक वर्ष रिन्यु कराना होता है वर्ना ये पब्लिक डोमेन में आ जाएगा और इसके राइट से आपका नियंत्रण समाप्त माना जाएगा । इस दौरान सीएसई के द्वितीय वर्ष के छा़त्र आदित्य दूबे जिनका स्टार्टअप टेक एक्स वेदा के नाम से है जो स्टार्टअप छात्रों को अलग अलग तरह के ए0आई0 एवं एम0एल0 को सिखाती हैं । ने एक्सपर्ट से पेटेण्ट के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अशोका इंस्टीट्यूट ने आलोक गुप्ता एसोसिएट्स के साथ एक एमओयू साइन किया डा0 गुप्ता अब अशोका के रिसर्च एवं इनोवेशन को पेटेण्ट कराने में फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स का मार्ग दर्शन करेंगे एमओयू के पेपर पर डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव एवं डा0 आलोक गुप्ता ने हस्ताक्षर किए । यह कार्यक्रम आईआई0सी अध्यक्ष ई0 सज्जाद अली ,उपाध्यक्ष डा0 राजीव यादव और इंक्युबेशन के मैनेजर सौरभ मौर्य एसोसिएट डीन आर0 एण्ड डी0 डा0 फरहान एसोसिएट डीन एकेडमिक ई0 संदीप कुमार शिक्षिका डा0 सारिका सिंह ,रचना सिंह शिक्षक संतोष कुमार एवं गौरव कुशवाहा के कुशल नेत्त्व आयोजित हुआ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….