Breaking News

रेलवे चलाएगी आजमगढ़, बलिया और मऊ में विशेष पुलिस भर्ती परीक्षा ट्रेन

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परिक्षार्थियों की सुविधा हेतु 03 जोड़ी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इन अनारक्षित विशेष गाड़ियों का संचलन 07 से 10 जून, 2026 तक निम्नवत किया जायेगा। 05134/05133 आजमगढ़-बलिया-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी 07 से 10 जून, 2026 तक आजमगढ़ से 19.30 बजे प्रस्थान कर एवं मऊ जं. से 20.50 बजे छूटकर बलिया 21.45 बजे पहूँचेगी तथा बलिया से 22.15 बजे प्रस्थान कर एवं मऊ जं. से 23.50 बजे छूटकर दूसरे दिन आजमगढ़ 01.15 बजे पहुँचेगी। 05136/05135 आजमगढ़-बलिया-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी 08 से 10 जून, 2026 तक आजमगढ़ से 13.00 बजे प्रस्थान कर एवं मऊ जं. से 14.15 बजे छूटकर बलिया 15.45 बजे पहूँचेगी तथा बलिया से 16.15 बजे प्रस्थान कर एवं मऊ जं. से 17.50 बजे छूटकर आजमगढ़ 19.00 बजे पहुँचेगी। 05139/05140 आजमगढ़-गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी 08 से 10 जून, 2026 तक आजमगढ़ से 14.00 बजे प्रस्थान कर मऊ जं. से 15.05 बजे, भटनी से 16.40 बजे एवं देवरिया सदर से 17.15 छूटकर गोरखपुर 18.30 बजे पहूँचेगी तथा गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 21.20 बजे, भटनी से 21.40 बजे एवं मऊ जं. से 23.05 बजे छूटकर दूसरे दिन आजमगढ़ 00.30 बजे पहुँचेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …