Breaking News

मऊ: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत

मऊ। सोमवार की देर रात में आंधी- बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत हो गई। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा ठैचा ग्राम पंचायत के रेता पुरवा में दंपती तरबूज की खेती की निगरानी के लिए खेत में सो रहे थे। जानकारी के अनुसार ठैचा के निवासी कांता राजभर (55) ने तरबूज की फसल उगाई है। हर दिन की तरह रात में वह अपने खेत पर अपनी पत्नी  वालकेसिया देवी (53) के साथ निगरानी के लिए सोने गए थे। रात में सोते समय बिजली मड़ई पर गिरी। जिससे पति-पत्नी दोनों की झुलसकर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह दंपति के घर न आने पर परिजन उन्हें बुलाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इससे पहले सोमवार की शाम पांच बजे सेहबरपुर निवासी लालचंद राजभर की बिजली चपेट में आने से मौत हो गई थी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …