Breaking News

औंड़िहार-सारनाथ डेमू विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी! रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व में चलाई गई 05163/05164 औंड़िहार-सारनाथ-औंड़िहार डेमू विशेष गाड़ी का संचलन औंड़िहार एवं सारनाथ से 09 मई से 31 जुलाई,2025 तक प्रतिदिन 84 फेरों हेतु निम्नवत किया जायेगा।05163 औंड़िहार-सारनाथ डेमू विशेष गाड़ी, 09 मई से 31 जुलाई, 2025 तक प्रतिदिन औंड़िहार से 12.35 बजे प्रस्थान कर सिधौना रामपुर से 12.43 बजे, रजवारी से 12.53 बजे तथा कादीपुर से 13.04 बजे छूटकर सारनाथ 13.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05164 सारनाथ-औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी 09 मई से 31 जुलाई, 2025 तक प्रतिदिन सारनाथ से 13.50 प्रस्थान कर कादीपुर से 14.02 बजे, रजवारी से 14.10 बजे तथा सिधौना रामपुर से 14.17 बजे छूटकर आैंड़िहार 14.35 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 08 डेमू कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …