Breaking News

जातिजनगणना के फैसले से अखिलेश और राहुल गांधी की खिसक गयी है जमीन- अरून राजभर

बलिया । सुभासपा, एनडीए का हिस्सा और प्रदेश की भाजपा सरकार में हिस्सेदार है।  आज ग्राम सभा एक भीटिया में सुभासपा द्वारा पकड़ी में आयोजित पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव/राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के फैसले से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जमीन खिसक गई है।  इसलिए भीतर से हिल गए हैं और उन्हें पिछड़ा और दलित वोट बैंक छिटकने का डर सताने लगा है।  सुभासपा वर्षों से जातीय जनगणना कराने के लिए संघर्ष कर रही थी देश के प्रधानमंत्री जी ने सफ़ल किया है । आजादी के बाद कई दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस हमेशा ही जाति जनगणना का विरोध करती रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने कहा कि पार्टी शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ रही है।जातीय जनगणना के बाद रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू कराकर कोटे में कोटा करके जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी दिलाने का काम पीएम मोदी जी ही करेंगे ,सामाजिक न्याय और हक-अधिकार की इस लड़ाई को और अधिक मजबूती दी. शोषित, वंचित, पिछड़े और अतिपिछड़े समाज के हक की लड़ाई को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है. सामाजिक न्याय की यह लड़ाई रुकने वाली नहीं. जब तक हक और अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा!जातीय जनगणना के ऐलान होने के बाद से अखिलेश यादव और राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी दलों में श्रेय लेने की होड़ तो मची ही है, जबकि देश के पिछड़े, दलित, वंचित जानते है हमे वास्तव में सामाजिक न्याय दिलाने के लिए कोई लड़ा है तो उसका नाम ओम प्रकाश राजभर है और नरेंद्र मोदी है अधिकार लूटने वाले लोग (अखिलेश यादव) अपने पांच साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में पिछड़ी जाति, दलित जाति के आधार पर पुलिस, ग्राम सेवक, लेखपाल, सिपाही जैसी सेवाओं में भर्ती की। अगर पीडीए की बात करते हैं तो दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की भर्ती करते। यह सिर्फ अपने शासन काल में सिर्फ यादव की भर्ती करते थे।इस सम्मेलन में सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद वर्मा, संजय सिंह, सुनील सिंह, शिवेंद्र सिंह, प्रेमचंद राजभर, जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, दिनेश चौहान, विजय संकर चौहान,वीरेंद्र चौहान , राजकुमार चौहान, सुरेंद्र चौहान, कन्हैया चौहान , अजय राजभर चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।।संचालन गाजीपुर जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर  अध्यक्षता, संजय सिंह जिला पंचायत सदस्य ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …