Breaking News

2027 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा के होंगे 35 विधायक- अरविंद राजभर

आजमगढ़। रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का युवा मंच सम्मेलन का आयोजन कोठरा के मंगलम रिसार्ट मैरिज हाल अहरौला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज सुहेलदेव के चित्र पर धूप दीप माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि नौजवान पार्टी के रीढ़ है 2027 में युवाओं के दम पर पार्टी इतिहास रचने जा रही है 2027 में कम से  कम 35 विधायक हमारे होंगे यूपी के 76 विधानसभा सीटों पर हम काम कर रहे हैं कहा कि लोग आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहते हैं आने वाले चुनावों में हम सपा के लिए आजमगढ़ को गडही भी नहीं रहने देंगे। ओमप्रकाश राजभर ने सपा की नींद उडा दी है। जब से केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना का कैबिनेट से प्रस्ताव पास हुआ हुआ तब से सपा कांग्रेस चारों खाने चित हो गए है,सुभासपा ने 23 वर्षों से जातीय जनगणना कराकर पिछड़ों दलितों वंचितों को उनकी अवादी के हिसाब से भागीदारी सुनिश्चित कराने की लड़ाई लड़ रही थी जो मोदी सरकार ने साकार किया। सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरूण राजभर ने कहा  मैं लगातार अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में जा रहा हूँ लोगों के सुख दुख समस्याओं को सुन रहा लोगों में सपा के प्रति नफ़रत दिखाई दे रहा है अतरौलिया के लोग अब परिवर्तन चाहते है क्योंकि आजमगढ़ में  पंचायत से लेकर लोकसभा तक सभी जगह सपा का कब्जा है लेकिन विकास के विषय में जनता के द्वारा पूछे जाने पर समाज वादी पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि कहते हैं कि हमारी सरकार नहीं है  आजमगढ़ में सपा के दश विधायक दो सांसद तीन एमएलसी, जिलापंचायत होते हुए भी आजमगढ विकास से कोसों दूर है क्योंकि इनका पैसा तो एटा, मैनपुरी, इटावा, सैफई में जा रहा है अहरौला कप्तानगंज 21 मार्ग डेढ़ दशक से चलने के लायक नहीं है अगर समाजवादी के लोग जनता के दर्द को समझते तो सड़क को सभी लोग अपनी निधि से बनवा देते लेकिन इन्हें  तो राजनीति करनी है। वक्ताओं ने कहा कि  पिछले लगभग तीन दशक से एक ही परिवार का इस विधानसभा में राज रहा है उन्हें यहां की स्थानीय समीकरण में जोड़ तोड़ और गुणा भाग कर विजय तो प्राप्त कर ली लेकिन हमेशा इस क्षेत्र को विकास के दौर से उपेक्षित ही रखा। उनके पास सांसद और विधायक हैं  लेकिन सड़क बनवाने के लिए जनता के बीच में पैदल आन्दोलन करने लगते हैं अपने पूरे कालखंड में  केवल अपने जातीय समीकरण के अलावा किसी और का विकास नजर में या ध्यान में रखा ही नहीं ।2017 से पहले सपा सरकारों ने भ्रष्टाचार, अपराधियों को पाला थाने, तहसील इनके नेता चलाते थे आज भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश को आपराधियों से मुक्ति मिली भ्रष्टाचार में लिप्त बड़े-से-बड़े अधिकारी कर्मचारी बेनाकाब हो रहे हैं कारवाई हो रही है। इस मौके पर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र राजन राजभर, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार राजभर,मुन्ना सिंह समेंदा कुलदीप राजभर, वकील चौरसिया,  शनि राजभर, शशांक पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …