Breaking News

वाराणसी-औडि़हार-मऊ-लालकुंआ विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05029/05030 वाराणसी सिटी-लालकुआं- वाराणसी सिटी  वाया औड़िहार, मऊ तथा देवरिया सदर त्रिसाप्ताहिक  ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन वाराणसी सिटी से 07 मई से 28 जून, 2025 तक प्रत्येक सोमवार,बुधवार एवं शनिवार को 23 फेरों के लिये  तथा लालकुआं से 08 मई से 29 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार,गुरुवार एवं रविवार को 23 फेरों में  निम्नवत किया जायेगा। 05029 वाराणसी सिटी-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 07 मई से 28 जून, 2025 तक प्रत्येक सोमवार,बुधवार एवं शनिवार को वाराणसी सिटी से 15:40 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 16:20 बजे, मऊ से 17:25 बजे, देवरिया सदर से 19:10 बजे, गोरखपुर से 20:35 बजे, बस्ती से 21:35 बजे, गोंडा से 23:00 बजे दूसरे दिन सीतापुर से 01:15 बजे,मैलानी से 03:00 बजे, पीलीभीत से 04:40 बजे, भोजीपुरा से 05:55 बजे, बहेरी  से 06:32 बजे तथा किच्छा से 06:52 बजे छूटकर 07:30 बजे लालकुआं पहुँचेगी। 05030 लालकुआं-वाराणसी सिटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी  08 मई से 29 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार,गुरुवार एवं रविवार को लालकुआं से 10:35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 11:00 बजे, बहेरी से 11:22 बजे, भोजीपुरा से 12:25 बजे, पीलीभीत से 13:15 बजे, मैलानी से 15:25 बजे, सीतापुर से 16:55 बजे, गोंडा से 19:10 बजे, बस्ती से 20:25 बजे, गोरखपुर से 21:45 बजे, देवरिया सदर से 22:55 बजे दूसरे दिन  मऊ से 00:45 बजे तथा औड़िहार से 02:00 बजे छूटकर 03:10 बजे वाराणसी सिटी पहुँचेगी। इस गाड़ी में द्वितीय श्रेणी सह लगेज यान का 01, विकलांग अनुकूल कम्पार्टमेंट के साथ लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा  वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …