मऊ। सर्राफा सेवा समिति की बैठक महावीर काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की कल घोसी में हर्ष ज्वैलर्स के मालिक पंकज वर्मा के ऊपर जानलेवा हमला कर अपराधियों द्वारा बुरी तरह घायल कर देना और फरार हो जाना और घोसी पुलिस द्वारा अभी तक उनको न पकड़ पाना ये घोर लापरवाही को दर्शाता है। हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना नितांत आवश्यक है। व्यवसाइयों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का शख्त आदेश की किसी भी अपराधियों को छोड़ा न जाये। ऐसे में योगी जी के बगल के जिले इस तरह की घटना बहुत शर्मनाक है। महामंत्री कर्ण शांडिल्य ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहाकि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द उन अपराधियों को गिरफ्तार करे नहीं तो पूरे जिले में सर्राफा ब्यापरियो द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में नगर के समाजसेवी और ब्यापर मंडल के पदाधिकारी गोपाल बरनवाल जी के निधन पर शोक सभा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस बैठक में नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, निखिल वर्मा, नगर मंत्री मनोज वर्मा, एडवोकेट प्रयाग वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, हरिओम वर्मा , आदि सर्राफा ब्यापारी उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….