Breaking News

सोनभद्र: खेत में मिला दस वर्षीय बालक का लहूलुहान शव, चाकू से गोदकर हत्या की आशंका

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल कस्बा में दस वर्षीय बालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की दोपहर बाद से वह लापता था। उसका शव खेत में लहूलुहान हाल में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल कस्बा में दस वर्षीय बालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की दोपहर बाद से वह लापता था। उसका शव खेत में लहूलुहान हाल में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। जुगैल के हीरामणी खरवार का पुत्र कप्तान (10) शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात उसका शव खेत में पड़ा मिला। शरीर के कई स्थानों पर चाकू से वार के गहरे जख्म थे। शव मिट्टी में सना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। शनिवार को एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …