Breaking News

गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर में पारा 40 डिग्री के पार, 14 मई से लू चलने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो चुका है। बीते दो दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में तापमान चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रभाव बढ़ा है। दोपहर की तपिश भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। वहीं 14 मई से यूपी के पूर्वी और तराई हिस्सों में लू के थपेड़े चलने के संकेत हैं। रविवार को वाराणसी, कानपुर, बस्ती, बहराइच , चुर्क, गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर जैसे 15 जिलों से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पश्चिमी हिस्सों में 14 मई से लू चलने की संभावना है। वहीं रविवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी आदि में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …