मऊ। व्यापारियों के जनप्रिय एवं लोकप्रिय नेता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की 87 वीं जन्म जयंती 8 मई 2025 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मऊ की जिला कमेटी तथा जिला युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार के दिन मऊ के जिला महिला अस्पताल रेलवे फाटक के पास में पंडित जी को स्मरण करते हुए अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को फल, बिस्किट तथा अन्य सामग्री वितरित किया गया।फल वितरित करने के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर, आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ,जिला कोषाध्यक्ष विजय शंकर गुप्ता, जिला मंत्री शमीम अहमद सर्राफ ,मऊ नगर के कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सर्राफ ,युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सर्राफ ,महामंत्री जितेंद्र रखोलिया ,कोषाध्यक्ष विजय बहादुर पाल रामदयाल आदि थे।व्यापार मंडल द्वारा फल वितरण कार्यक्रम में महिला अस्पताल के डॉक्टर, उपचारिका तथा स्टाफ का सहयोग अत्यंत ही सराहनीय था। अस्पताल में साफ सफाई, मरीजों देखभाल, बेहतर सेवाओं को देखकर के व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने उनकी बहुत ही प्रशंसा की।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….