गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना बिरनो प्रभारी दौराने रात्रि गश्त नसरतपुर के पास मौजूद थे। एक तेज रफ्तार संदिग्ध पिकअप वाहन मरदह से जंगीपुर की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। करीब पहुँचकर जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो पिकअप सवार पिकअप लेकर तेजी से जंगीपुर की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष बिरनो द्वारा जरिये दूरभाष थानाध्यक्ष जंगीपुर को सूचना देते हुए संदिग्ध गाड़ी का पीछा किया गया। भवरहा मोड के पास खुद को घिरा देख पिकअप सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर फायर किया जाने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। जिन्हें तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिला सीएचसी बिरनो गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया व 01 बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्तगण-
- संतोष राजभर पुत्र रामाशीष राजभर ग्राम करीमुद्दीनपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाज़ीपुर
- सोनू यादव पुत्र राजेश यादव ग्राम जमसड़ा थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….