Breaking News

वाराणसी: अधिवक्‍ताओ ने दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियो को बेरहमी से पीटा

वाराणसी। जिले में अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने बड़ागांव थाने पर तैनात दरोगा मिथिलेश समेत चार पुलिसकर्मियों को दौड़ा- दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। मामले को लेकर मौके पर हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में दरोगा को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बड़ागांव थाने में जमीन के प्रकरण में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर मंगलवार को भी दरोगा और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हुआ। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दरोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। घटनास्थल पर डीएम सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीणा बार के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे हैं। पूरी कचहरी को छावनी में तब्दील किया गया है। कमिश्नरेट की पांच थानों की फोर्स मौके पर तैनात है।

Image 1

Check Also

मलेशिया में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद देंगे मुख्य व्याख्यान

वाराणसी। रिसर्च कल्चर सोसाइटी (Research Culture Society) द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को कुआलालंपुर, …