Breaking News

गाजीपुर: 23 सितंबर को होगा पूर्व सैनिक बंधुओं की बैठक

गाजीपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया है कि जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों/सैनिक आश्रितों को सूचित किया है कि जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक दिनांक 23 सितम्बर, 2025 को समय 12.00 बजे अपराह्न कलेक्ट्रेट सभागार में होना सुनिश्चित है। उन्होने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक आश्रितों से अपील किया है कि अपने प्रार्थना-पत्रों के साथ दिनांक 23 सितम्बर, 2025 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, गाजीपुर में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें और अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपनी-अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को रखें और बैठक को सफल बनायें।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …