Breaking News

गाजीपुर: दो अक्‍टूबर को आयोजित होगा जिला स्‍तरीय चित्रकला प्रतियोगिता, हाईस्‍कूल-इंटर के विद्यार्थी लेगें भाग

गाजीपुर। उ०प्र० शासन के आदेशानुसार  सेवा  पखवाड़ा  2025 कार्यक्रम पूरे  प्रदेश  में दिनांक 17-09-2025 से 02-10-2025 तक विकसित भारत के व्यापक थीम के साथ मनाये जाने के क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार गाजीपुर के आदेश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर द्वारा जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 02 वर्गों में क्रमशः जूनियर वर्ग (कक्षा 09 से 12 तक) एवं सामान्य वर्ग के चित्रकार/कला प्रेमियों के लिये प्रातः 11.00 बजे से आयोजित की गयी जिसमें अरविन्द कुमार सह जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर, रागिनी श्रीवास्तव प्रधानाचार्या रा०बा०इ०का० गाजीपुर,  कुश राय जिला समन्यवक समग्र शिक्षा गाजीपुर एवं  जितेन्द्र कुमार स०अ० उपस्थित रह कर प्रतियोगिता का सफल एवं सुचितापूर्ण सम्पादन किये तथा प्रतियोगिता के त्रि-स्तरीय  निर्णायक मण्डल में डॉ सूर्यनाथ पाण्डेय, सतीश कुमार सिंह एवं अशरफ अली उपस्थित रहे जिसमें सामान्य वर्ग एवं जूनियर वर्ग में  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। जिसमें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान उरूज फातिमा कक्षा 11, द्वितीय स्थान मुस्कान आनन्द कक्षा 12 राजकीय बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर से एवं तीतृय स्थान प्रिया यादव कक्षा 12 नेहरू विद्यापीठ इण्टर कालेज से रही। तथा सामान्य वर्ग से प्रथम स्थान पंकज कुमार शर्मा चित्रकार, द्वितीय स्थान अवधेश कुमार प्रजापति कक्षा बीएफए काशी विद्यापीठ वाराणसी एवं तृतीय स्थान पर सोनालिका प्रजापति कक्षा एमए डी0ए0वी0का0 कानपुर से रहे।

Image 1

Check Also

मलेशिया में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद देंगे मुख्य व्याख्यान

वाराणसी। रिसर्च कल्चर सोसाइटी (Research Culture Society) द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को कुआलालंपुर, …