Breaking News

गाजीपुर: सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज बहरियाबाद में मिशन शक्ति के अंर्तगत एक दिन के लिए छात्रा बनी प्रधानाचार्य

गाजीपुर। सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज बहरियाबाद में पढ़ने वाली कक्षा बारह की छात्रा आशियाना खातून मिशन शक्ति -5 के अंतर्गत शुक्रवार को एक दिन के प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर आसीन रहीं। सुबह 08.50 बजे प्रधानाचार्य रामप्रकाश ने आशियाना खातून को एक दिन के लिए पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद आशियाना ने सबसे पहले सूचना रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया। तत्पश्चात पूरे दिन विद्यालय की गतिविधियों का संचालन किया। विद्यालय के प्रबंधक अजय सहाय ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन है। शासन की मंशा के अनुरूप इन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंप कर मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ इनमें जिम्मेदारियों के निर्वहन तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …