Breaking News

गाजीपुर: सपा के पीडीए से बसपा और भाजपा बेचैन- मुकेश यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ युवा नेता मुकेश यादव ने कहा कि सपा के पीडीए से बसपा और भाजपा बचैन हो गयी है और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर अनरगल आरोप लगा रही है। मुकेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए ने राजनीतिक जगत में अपने ताकत का एहसास कराया है। यूपी में 38 सीट जीतकर देश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गयी है। इस राजनैतिक पावर से बसपा और भाजपा पूरी तरह से परिचित है और वह जानते हैं कि समाजवादी पार्टी का पीडीए 2027 में कोई चमत्‍कार कर सकता है। इसीलिए बसपा और भाजपा में अंदरखाने गठजोड़ चल रहा है। दोनों मिलकर सपा पर प्रहार कर रहे हैं। कांशीराम की जयंती पर लखनऊ के रैली में बसपा की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने जिस तरह से भाजपा सरकार का महिमामंडन किया और सपा पर अनरगल आरोप लगाये है इससे पता चलता है कि बसपा और भाजपा में क्‍या गुल खिल रहा है। मुकेश यादव ने सपा के कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि वह एकजुट होकर बसपा भाजपा का मुकाबला करें। त्रिस्‍तरीय पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी का पूरे प्रदेश में परचम लहरायें।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …