Breaking News

गाजीपुर: मुख्‍य विकास अधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को दिया कारण बताओ नोटिस

गाजीपुर! मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने  बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता जल निगम शहरी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सीवर का गृह संयोजन कार्य पूर्ण कराए गृह संयोजन कार्य की प्रगति धीमी होने पर अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिया।  जिला पंचायत राज अधिकारी को गंगा ग्राम सेवा समिति एवं ग्राम आर्द्रभूमि समिति का गठन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया, एवं सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को सड़कों के किनारे अनाधिकृत रूप से पड़े ठोस अपशिष्ट का तत्काल निस्तारण करने को निर्देश दिया।  बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

मलेशिया में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद देंगे मुख्य व्याख्यान

वाराणसी। रिसर्च कल्चर सोसाइटी (Research Culture Society) द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को कुआलालंपुर, …