Breaking News

अशोका इंस्टिट्यूट वाराणसी ने ए.के.टी.यू. ज़ोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 में मारी बाजी

वाराणसी। शंभुनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, प्रयागराज में आयोजित ए.के.टी.यू. ज़ोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 में अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज ज़ोन में शीर्ष स्थान (शिर्ष) हासिल किया। संस्थान की टीमों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अशोका की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसकी कमान कप्तान राहुल यादव के हाथों में थी। वहीं, महिलाओं की वॉलीबॉल टीम ने भी अपने शानदार खेल से प्रथम स्थान हासिल किया, जिसका नेतृत्व कप्तान सिमरन सिंह ने किया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं की 400 मीटर रिले रेस में भी अशोका की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल की दुनिया में अपनी पहचान बना रहीं सुप्रिया यादव ने व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 400 मीटर दोनों दौड़ों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अशोका इंस्टिट्यूट के खेल प्रमुख विभास कुमार पटेल और टीम मैनेजर मनीष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और टीम भावना का परिणाम है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक …