Breaking News

गाजीपुर: 25 हजार का इनामिया सोनू चौधरी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 व आगामी त्यौहार के दृष्टिगत अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा मय टीम द्वारा रद्दीपुर मोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की  चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि लूट में वांछित अभियुक्त ज़ेवल से पियरी की तरफ जाएगा अगर जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना को सत्यापन करने के लिए प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा द्वारा चौकी प्रभारी पैकवली को अवगत कराते हुए गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया रद्दीपुर गांव के पास में खुद को घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर पुलिस टीम पर फायर किया जाने लगा, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी देवकली गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्त – 

सोनू चौधरी पुत्र भोला चौधरी निवासी ग्राम सरौली थाना करंडा जनपद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष ।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …