Breaking News

गाजीपुर: छोटा व बड़ा महादेवा, रिवर बैंक कालोनी, पत्‍थर घाट, फाक्‍सगंज गंगा घाट पर नही होगा छठ पूजा का आयोजन

गाजीपुर! छठ पूजा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की बडी संख्या में सम्मावित भीड़ भाड़ को देखते हुए जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि छठ पूजा के दिन नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बडा महादेवा, छोटा महादेवा, रिवर बैंक कालोनी, पत्थर घाट, व फाक्सगंज (बारहवंगला) घाटो को पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्णतः बंद रखा जायेगा। यह निर्णय जन-सुरक्षा, भीड-नियंत्रण तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के दृष्टिगत लिया गया है। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में निर्धारित सुरक्षित स्थलों पर पूजा-अर्चना हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …