Breaking News

गाजीपुर: नंदगंज अस्पताल परिसर में अवैध पार्किंग से मरीजों को परेशानी

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में प्रतिदिन निजी गाड़ियाँ और पिकअप वाहन खड़े किए जाने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, बाजार के कुछ लोग अपनी निजी गाड़ियाँ और पिकअप अस्पताल परिसर में या मुख्य द्वार के अंदर  रास्ते पर खड़ी कर चले जाते हैं। इस कारण रात्रि के समय आने वाले मरीजों को अस्पताल तक पहुँचने में कठिनाई होती है। स्थिति यह है कि कई बार पिकअप वाहन अस्पताल के मेन गेट के समीप ही खड़े रहते हैं, जिससे इमरजेंसी वाहन और एंबुलेंस को भी अंदर आने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस संबंध में मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि अस्पताल परिसर में अवैध पार्किंग रोकने के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएँ, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

Image 1

Check Also

मलेशिया में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद देंगे मुख्य व्याख्यान

वाराणसी। रिसर्च कल्चर सोसाइटी (Research Culture Society) द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को कुआलालंपुर, …