Breaking News

जमानियां क्षेत्र के देवरिया गंगा घाट पर जिला पंचायत सदस्‍य प्रतिनिधि नेता मुकेश यादव की हुई चर्चा

गाजीपुर। जमानियां क्षेत्र के देवरिया गंगा घाट पर जिला पंचायत सदस्‍य प्रतिनिधि वरिष्‍ठ सपा नेता मुकेश यादव की चर्चा रही। महाव्रत छठ पूजन में अस्‍तगामी सूरज को अर्घ्‍य दिया गया। गंगा घाट पर आये हुए श्रद्धालुओ ने जिला पंचायत प्रतिनिधि मुकेश यादव की सराहना करते हुए कहा कि सपा नेता के प्रयास से जो सम्‍पर्क मार्ग गंगा घाटो पर बने है जिससे श्रद्धालु आसानी आ-जा रहें है इसके लिए समस्‍त क्षेत्रवासियो के तरफ से उन्‍हे बधाई है। इस संदर्भ में मुकेश यादव ने बताया कि बाढ़ आने से क्षेत्र के गंगा घाट जाने वाले सभी सम्‍पर्क मार्ग जर्जर हो गये थे जिन्‍हे समय रहते हुए हम अपने संसाधनो से इन सम्‍पर्क मार्गो को आने जाने लायक सुगम बनाया जिससे कि व्रती महिलाओ और उनके परिजनो को कोई असुविधा न हो। मुकेश यादव ने पार्वन पर्व छठ की समस्‍त क्षेत्रवासियो को बधाई दी है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …