Breaking News

गाजीपुर: किसान नेता संजय सिंह भोजपुरी गौरव सम्‍मान से हुए सम्‍मानित

गाजीपुर। परसनी निवासी संजय सिंह को सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भोजपुरी गौरव से सम्मानित किया गया। लखनऊ के छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने और कई अन्य कृषि आयामों में सहयोग करने के लिए प्रदान किया है। छठ पर्व पर लखनऊ में गोमती नदी किनारे अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी रहे। दो दिवसीय इस समारोह के पहले दिन हाफेड के निदेशक संजय सिंह को सम्मान मिलने पर खानपुर, सैदपुर, नायकडीह और मौधा बी पैक्स समितियों के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने संजय सिंह को बधाई देकर उत्सव मनाया। खानपुर में मिष्ठान वितरित करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि संजय सिंह किसानों और सहकारिता के क्षेत्र में समितियों और अधिकारियों के बीच सार्थक सामंजस्य बनाते है। लंबे समय से सहकारिता और किसान संघ के कार्यविधियों में संजय सिंह का उत्कृष्ट योगदान और सहयोग रहता है। तहसीलदार सिंह, लालबहादुर यादव, सूर्यनाथ यादव, रामधनी त्रिपाठी, रामनवल यादव, सुधीर कुमार रहे।

Image 1

Check Also

मलेशिया में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद देंगे मुख्य व्याख्यान

वाराणसी। रिसर्च कल्चर सोसाइटी (Research Culture Society) द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को कुआलालंपुर, …