Breaking News

मुस्लिम समाज को बसपा के पाले में लाने के लिए मायावती का होमवर्क शुरु, 29 को होगी बैठक

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मुस्लिम समाज को जोड़ने की बड़ी मुहिम शुरू कर दी है. पार्टी ने प्रदेश के हर मंडल में मुस्लिम भाईचारा कमेटी का गठन कर लिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती बुधवार यानी 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय पर इन सभी कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगी। 29 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक में सिर्फ मुस्लिम नेताओं को बुलाया गया है। यह बैठक 2027 चुनाव की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है. पार्टी पहले ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज को अपने साथ जोड़ चुकी है, अब मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने पर पूरा जोर है. इन भाईचारा कमेटियों का काम स्थानीय स्तर पर मुस्लिम समाज की समस्याओं को सुनना, उन्हें पार्टी से जोड़ना और खासकर मतदाता सूची में नाम कटने से बचाना है।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह बनें भारतीय सेना में अधिकारी

लखनऊ! 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी (LU Company) के पूर्व कैडेट आदित्य …