Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी के ‘मोक्ष’ रोबोटिक्स क्लब ने IIT धनबाद में किया शानदार प्रदर्शन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वाराणसी के प्रतिष्ठित रोबोटिक्स क्लब ‘मोक्ष’ (Machine Oriented Kashi Scientific Hub) ने अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचार और टीम भावना के बल पर IIT (ISM) धनबाद के राष्ट्रीय तकनीकी उत्सव ‘Concetto 2025’ में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। क्लब की टीम, जिसमें कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्र शामिल थे, ने देशभर की 20 से अधिक टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में Robo Soccer प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं Robo War में टॉप 5 फाइनलिस्ट्स में स्थान बनाकर संस्थान का गौरव बढ़ाया। संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने बताया कि ‘मोक्ष’ क्लब के अध्यक्ष सहायक प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर पंकज विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। टीम का नेतृत्व कैप्टन सोनू दुबे और वाइस-कैप्टन आदित्य दुबे ने किया, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन करते हुए टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। टीम के अन्य सदस्य समर्थ राव, दिवाकर पटेल व सोबरत दयाल, सुजल यादव, अंश जायसवाल व विवेक विश्वकर्मा, अभिषेक पाल व सत्य प्रकाश, तथा श्रेयांश वर्मा ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार, संगठन और टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अशोका इंस्टीट्यूट के चेयरमैन इंजीनियर अंकित मौर्या एवं शिक्षकों ने ‘मोक्ष’ टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अशोका परिवार की तकनीकी उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के समर्पण का प्रमाण है। ‘मोक्ष’ क्लब की यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि आने छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …