गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत छात्रों के लिए आनलाइन आवेदन हेतु समय सारिणी निर्गत की जा चुकी है, जिसके अनुसार पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 09 व 10), दशमोत्तर छात्रवंत्ति (कक्षा 11 व 12) योजनान्तर्गत छात्र/छात्रों के स्तर से आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2025 है। जिला पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा भांकर सरोज ने जनपद के समस्त इच्छुक छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति की बेबसाइट https://scholarship.up.gov.in पर आनलाइन आवेदन उक्त तिथि तक किये को कहा है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….