गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर किसानों की समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि विगत तीन दिनों पुर्व हुई असमय बरसात से धान,आलू,दलहन व तिलहन की फैसलों को पहुंचे नुकसान के बदले जांचकर किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाय तथा दान लगे खेतों से जल्द से जल्द पानी निकालने की व्यवस्था की जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान पहले से ही भाजपा सरकार के सौतेले व्यवहार से काफी दुखी था। किसानों की आय दोगुनी करने का भाजपा सरकार का वादा भी पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है, खाद , पानी , बिजली समय से न मिलने से किसान खुद ही परेशान हैं तथा इसके बावजूद उसकी फसलों का उचित मूल्य न मिलने की वजह से कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने को भी मजबूर हैं। ऊपर से असमय हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। प्रदेश सरकार तत्काल किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान कर किसानों को राहत पहुंचाने का काम करें। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,कन्हैयालाल विश्वकर्मा,जवाहिर यादव, हरेंद्र यादव लालू,विवेक यादव, आनंद सिंह यादव, आदि मौजूद थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….