Breaking News

गाजीपुर: सक्सेज स्टोरी अभियान के तहत अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में चला विद्युत चेकिंग अभियान

गाजीपुर। सक्सेज स्टोरी अभियान के तहत अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह के नेतृत्व में गाजीपुर शहर में व्यापक विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रायगंज, टाउनहॉल और कपूरपुर क्षेत्रों में दर्जनों उपभोक्ताओं के बिजली बकाया पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 12 उपभोक्ताओं की केबिल बकाया भुगतान न करने पर काटी गई, जबकि तीन लोग चोरी से बिजली उपभोग करते हुए पकड़े गए। इन तीनों के खिलाफ विजिलेंस थाने में विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।वही पांच उपभोक्ताओं के परिसर में पुराने मीटर के जगह नया स्मार्ट मीटर लगाया गया। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि नगर के तीन फीडर — लाल दरवाजा, पुलिस लाइन नंबर-1 और बड़ीबाग — को “सक्सेज स्टोरी” के तहत चयनित किया गया है। इन फीडरों पर विद्युत बकाया, लाइन लॉस और अत्यधिक बिजली चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनज़र यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सात उपभोक्ताओं के मीटर में स्टोर रीडिंग पाई गई, जिन सभी पर संबंधित रीडिंग के अनुसार चार्ज लगाया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Image 1

Check Also

मलेशिया में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद देंगे मुख्य व्याख्यान

वाराणसी। रिसर्च कल्चर सोसाइटी (Research Culture Society) द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को कुआलालंपुर, …