Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान व मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मौनी बाबा धाम पहुंचे पुलिस अधीक्षक

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ थाना करण्ड़ा क्षेत्रांतर्गत चोचकपुर (मौनी बाबा) गंगा घाट व मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया । 5 नवंबर को होने वाले इस अवसर पर दूर-दराज के श्रद्धालु गंगा घाट पर स्नान के लिए आते हैं व मठ मंदिर परिसर मैदान में दिनांक 05.11.2025 से 11.11.2025 तक इस अवसर पर मेले का आयोजन होगा । निरीक्षण के दौरान महोदय ने संबंधित अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, शौचालय की व्यवस्था और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम के साथ-साथ गोताखोरों की टीम को तैयार रखने के निर्देश दिए ताकि स्नान पर्व व मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके। महोदय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं । इसके लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और लगातार निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों लगवाए गए है । सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेले में पुलिसकर्मियों (निरीक्षक, उप-निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल्स) की तैनाती की गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व थाना करण्ड़ा पुलिस फोर्स व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …