Breaking News

जौनपुर: प्रेम प्रसंग में युवती की गला रेतकर हत्‍या

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में मंगलवार की रात एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया है। मामले के खुलासे के लिए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने चार टीमें लगाई हैं। सुल्तानपुर में एक युवती का शव मंगलवार की रात नौ बजे धान के खेत में मिला। युवती का किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। खून से लथपथ युवती के शव को देख हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। एसपी ने मौके पर फॉरेसिंक टीम को भेजा। साथ ही मृतका के परिजनों से जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई, मौके पर पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर शव को कब्जें में लिया गया। प्रथम दृष्टया हत्या प्रेस प्रसंग के कारण की गई है। नरहन निवासी अमित सरोज के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …