Breaking News

एम.जे.आर.पी. पब्लिक स्कूल बना गाज़ीपुर जनपद का सीबीएसई नोडल सेंटर

गाजीपुर। एम.जे.आर.पी. पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम, रौज़ा, गाज़ीपुर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने जिले के समस्त सीबीएसई स्कूलों का सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपप्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने प्रधानाचार्य कुशवाहा जी को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया एवं शुभकामना, वहीं वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद चौरसिया, दिनकर सिंह तथा प्राथमिक विभाग के प्रभारी श्री हरि सिंह कुशवाहा जी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मान करते हुए शुभकामना दीं। इस अवसर पर संजीव अग्रहरि श्रीमती अनुपमा वर्मा, कृष्णानंद तिवारी दीपक कुशवाहा महेश चौहान विजयशंकर राम सरस्वती सिंह कुशवाहा, डॉ. दीप्तिका, अर्जुन सिंह सहित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने  प्रधानाचार्य का भव्य स्वागत किया और विद्यालय को मिली इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी प्रधानाचार्य को मिली इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामना देते हुए बधाई दी। विद्यालय का समस्त परिवार ने श्री कुशवाहा जी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और संस्कृति व विकास के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। कार्यक्रम का संचालन दिनकर सिंह ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह बनें भारतीय सेना में अधिकारी

लखनऊ! 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी (LU Company) के पूर्व कैडेट आदित्य …