Breaking News

गाजीपुर: रोटरी द्वारा ज़रूरतमंद को प्रदान किया गया व्हील चेयर

गाजीपुर। जनपद में सक्रिय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय लोटन इमली पुलिस चौकी के समीप अत्यंत ज़रूरतमंद दिव्यांगजन जवाहर लाल वर्मा को उनके घर पर जाकर व्हीलचेयर भेंट किया| ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से रोटरी क्लब गाजीपुर शहर के ज़रूरतमंद लोगो की भिन्न-भिन्न प्रकार से सेवा करती आ रही है| इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था आगे भी ज़रूरतमंद लोगों की सेवा करते रहेगी| इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा, डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह, रो० सतोष कुमार वर्मा, पूर्व रोटेरियन आकाशदीप आदि रोटरी सदस्य उपस्थित थे।

Image 1

Check Also

मलेशिया में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद देंगे मुख्य व्याख्यान

वाराणसी। रिसर्च कल्चर सोसाइटी (Research Culture Society) द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को कुआलालंपुर, …