Breaking News

बलिया: पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन युवकों की मौत-दो घायल

बलिया। पर्वतपुर-घेराई मार्ग पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मौके पर तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में सत्यम राजभर (18), विकास राजभर (20) व राजा राजभर (20) शामिल थे। वहीं दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बोलेरो को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बांसडीह कोतवाली के पर्वतपुर- घेराई मार्ग के महुआ बाग में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में रामपुर कंला गांव के सत्यम राजभर, राजा राजभर, निवासी रामपुर व विशाल राजभर, अनीश राजभर (21), अभिषेक राजभर (19) निवासी दिवाकलपुर थे। पांचों दोस्त पार्टी मनाकर बांसडीह कस्बा से बोलेरो से दिवाकलपुर के तीन दोस्तों को घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में महुआ बाग में बोलेरो तेज रफ्तार में होने के चलते पेड़ से जा टकराई। इसमें सत्यम, राजभर, विकास की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अभिषेक व अनीश गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने सत्यम, राजा व विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनीश  व अभिषेक की हालत गम्भीर देख बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही मृतकों के परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर रात सभी अस्पताल पहुंचे। सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने कहा कि रात में पेड़ से बोलेरो टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई है और दो युवकों की हालत गम्भीर है। इलाज करवाया जा रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …