Breaking News

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज का मैच मवेरिक्स के नाम

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच एपीआरसी- ब्लू और मवेरिक्स के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं रोहित ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया | आज के मैच में मवेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए मवेरिक्स की टीम ने प्रिंस के अतिशीय शतक ( 56 गेंदों पर 101 ) तथा अभिषेक कश्यप के 86 गेंदों पर 95 रनों की बदौलत मैच के निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 365 रनों का स्कोर खड़ा किया | एपीआरसी- ब्लू के तरफ से नैतिक यादव ने सर्वाधिक 4 एवं अमन यादव ने 2 तथा कप्तान राज श्रीवास्तव व अश्वनी कुशवाहा ने 1-1 विकेट लिया | 366 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एपीआरसी- ब्लू की पूरी टीम मैच के 17वें ओवर के अंतिम गेंद पर मात्र 37 रन ही बना पायी | मवेरिक्स के तरफ से अमन वर्मा व प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 4-4 तथा संदीप निषाद व यश यादव ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा सिद्धार्थ, आयुष, मो० अम्मार, सूर्यांश और अभिनव ने स्कोरर की भूमिका निभाई | इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच सी.पी.सी. – रेड और यंग स्टार – रेड के बीच खेला जायेगा!

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …