Breaking News

जमानियां पुलिस ने 10 लाख रूपये के गांजे के साथ दो तस्‍करो को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना जमानियां पुलिस टीम द्वारा 01 अदद मोटर साइकिल व 10.568 किग्रा नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रु0) के साथ 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.11.2025 को उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा बरूइन नहर चौराहा के पास चेकिंग के दौरान 02 नफर अभियुक्त 01. हरिओम जायसवाल पुत्र रामाकान्त जायसवाल, 02. शिवकुमार पुत्र स्व0 मोतीचंद पासी के पास से 01 अदद मोटर साइकिल नं0 UP61AN 9845 व 10.568 किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 415/2025 धारा 4/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …